

KANTH (MORADABAD)। विधानसभा 25-कांठ के ग्राम खेमपुर गावड़ी स्थित पावन मनोकामना शिव नागमणि मंदिर में आयोजित भंडारे में कांठ के निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने पहुंचकर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान निवर्तमान विधायक राजेश कुमार सिंह ‘चुन्नू’ ने भगवान शिव से सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे तथा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण कायम रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने भंडारे के आयोजन के लिए आयोजकों एवं सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य और सौभाग्य का कार्य है। श्रद्धालुओं की सेवा तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करती है। इस अवसर पर मुनीश चौहान, सत्यवान सिंह राजपूत, वीर सिंह ठेकेदार, रोहतास बिश्नोई, गिरीश चौहान, नरेंद्र सिंह, हरगोविंद सिंह, संजय सिंह, राजीव चौहान, महेंद्र जाटव, बीरबल जाटव, सतवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️






