बांदा जनपद से इस वक्त की खास खबर है, जहां नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।



कार्यक्रम कमलेश तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी के साथ दीपक पाण्डे, राजेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, राममनोहर, शिवभजन सिंह यादव, रामबाबू त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील शर्मा, आर.बी. मिश्रा, दिव्या मिश्रा, उद्रराज श्रीवास, आमोद कुमार और श्रीकांत श्रीवास्तव सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
📍 नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का नवीन कार्यालय — सिटी गार्डन के पीछे, बबेरू रोड, कालू कुआं, बांदा में स्थित है।









