
*सिंगोड़ी: मेंटेनेंस के नाम पर रोज कटौती, फिर भी टूट रहे चालू तार; ग्रामीणों की जान आफत में, सिंगोड़ी जेई की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
*👉सिंगोड़ी। सिंगोड़ी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में आए दिन चालू बिजली के तार टूटकर सड़कों और रास्तों पर गिर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी दहशत व्याप्त है। वही सुधार के नाम पर घंटो तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है।*







