राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य किये गये सम्मानित।
पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, गोरखपुर के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह को परिषदीय परीक्षा 2026 एवं परिषद संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन, शैक्षिक नेतृत्व, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज के सचिव श्री भगवती सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।