
गोला में 15 अगस्त पर भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारियाँ तेज़ भाजपा विधायक
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी खीरी में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ की तैयारियाँ तेज़ः विधायक अमन गिरि जी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक गोला नगर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निकलने वाली ‘भव्य तिरंगा यात्रा’ को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए गोला नगर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा विधायक अमन गिरि की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न ।
बैठक में गोला नगर में भव्य तिरंगा यात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं और जन-जन की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और हमारी एकजुटता का प्रतीक है।
बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार , वरिष्ठ भाजपा नेता सुर्जनलाल वर्मा , अशोक सक्सेना सहित समस्त नगर समिति के सम्मानित पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्तामौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में तिरंगा यात्रा को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।




