
वरिष्ठ पत्रकार ओम सरावगी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
कटनी। कटनी जिले ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता जगत के जाने-माने व्यक्तित्व वरिष्ठ पत्रकार भाई श्री ओम सरावगी जी को परलोक गमन के आज दो वर्ष पूरे हो गए हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सेवाओं और योगदान को याद करते हुए स्थानीय पत्रकार बंधुओं, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें सादर नमन किया। सभी ने कहा कि ओम सरावगी जी जैसी विभूतियाँ सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उनके परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।
श्रोत, जेसीआई पत्रकार संगठन ग्रुप
सादर नमन… शत-शत
नमन।


