सिद्धार्थनगर में आज CM योगी का दौरा,
311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
सिद्धार्थनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होने जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से राजा रतन सेन इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांसी, इटवा और डुमरियागंज क्षेत्र की कुल 107 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं पर करीब 311 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री करीब शाम 4:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री राजा जय प्रताप सिंह के आवास पर जाएंगे, जहां वह करीब 4:50 बजे से 5:05 बजे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के
इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं।
सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर-आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 311 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंच रहे हैं।




