
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी * विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बड़तुमा स्थित प्रसिद्ध श्री बड़ादेव मंदिर में ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी मकरोनिया के तत्वधन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पूजा अर्चना कर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति,परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुये आदिवासी समाज के महापुरुषों एवं वीर नायकों को नमन करते हुए उनकी विचारधारा और संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी आदि कांग्रेसजनों ने श्री बड़ादेव मन्दिर के पुजारी बारेलाल जी का सम्मान कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता की मिसाल रहा है।जल,जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ आदिवासी समाज ने देश के सामाजिक एवं स्वतंत्रता आंदोलनों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि “विश्व आदिवासी दिवस केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान,अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का दिन है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं,बोली-भाषा और जीवन पद्धति हमारी देश की अमूल्य धरोहर हैं।कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उनके साथ खड़ी रहेगी।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जतिन चौकसे,जिला कांग्रेस कांग्रेस के सचिव मनोज राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी कांग्रेस नेता हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल कुर्मी,प्रेम नारायण अहिरवार,अजय अहिरवार, सुनील चौधरी,दुर्गेश अहिरवार,सुभाष रोहित,सत्यम सिंह,हनुमंत सिंह,ध्रुव सिंह गौड़,राजू मुडरया, मंगल सिंह, चैन सिंह मस्कोले,रामजी उइके, हनुमंत मस्कोले, मूरत ठाकुर,रेखा गौड़,मालती गौड़,रामकुमारी गौड़,चन्द्रकला मरावी,जमना गौड़ , कल्याण अहिरवार आदि मौजूद थे।



