लखनऊ में गूंजा तिरंगे का जयघोष, CM योगी ने युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
लखनऊ की सड़कों पर तिरंगे के साथ उमड़ा देशभक्ति का उत्साह, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत देशभक्ति का जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के साथ आयोजित तिरंगा यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़े और पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।