A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोल्हुई में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा – निवर्तमान विधायक बजरंग बहादुर सिंह होंगे मुख्य अतिथि 

IMG 20260809 191931

कोल्हुई/महराजगंज

कोल्हुई में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा – निवर्तमान विधायक बजरंग बहादुर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

महराजगंज /कोल्हुई – आजादी के गौरव और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को कोल्हुई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे कोल्हुई दुर्गा मंदिर से होगा।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरेन्दा विधान सभा के निवर्तमान विधायक बजरंग बहादुर सिंह होंगे। आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।

तिरंगे के साथ दिखेगा देशभक्ति का जोश

तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने लोगों से तिरंगे के सम्मान के साथ यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।

दोपहर 2 बजे कोल्हुई दुर्गा मंदिर से शुरू होने वाली यह यात्रा क्षेत्र में देशभक्ति के रंग को और गहरा करने की तैयारी में है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!