A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भव्य विशाल कांवड़ यात्रा बागेश्वर धाम आश्रम पुरैनी से नील कंठेश्वर धाम सलैया पडखुरी को प्रास्थान करेगी

दिनांक,09,08,2026, दिन रविवार सुबह,7, बजे होगी रवाना

 

Screenshot 2026 08 09 17 57 52 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी

श्रावण मास की शिवमय बेला में कटनी एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 7 बजे बागेश्वर धाम आश्रम, पुरानी कटनी से नीलकंठ धाम, सलैया पंखुड़ी तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हजारों शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान होगा।

 

Screenshot 2026 08 09 17 13 30 20 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 2

आयोजको के अनुसार कांवड़ यात्रा में कटनी शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा और धर्मप्रेमी परिवार सहित शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भगवान शिव की भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। नीलकंठ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने समस्त जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में आयोजित यह कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का महापर्व है।

आयोजन की तैयारियों में मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर सहित आयोजन समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!