
राजस्व अभिलेख सुधार कैंप की समीक्षा:
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बल्देवगढ़ तहसील में आयोजित होने वाले राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार कैंप की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण:
खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम निशांत भूरिया, बीएमओ अंकित त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

