

अलवर माचाडी मंडावर सड़क मार्ग पर स्थित डाबला ग्राम के पास बाइक चालक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पैदल कांवड ले जा रहे मंडावर निवासी मोनूसैनी को टक्कर मार दी जिससे सड़क पर गिर कर कांवड खंडित हो गई। सड़क मार्ग पर कहासुनी की सूचना मिलने पर कोठीनारायणपुर पुलिस चौकी सहित अन्य स्थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा समझाईश करते हुए कांवडिए को अन्य वाहन से कांवड लेने के लिए रवाना कर मामला शांत किया

