


प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में रोजगार सेवक के पद पर पदस्थापित राकेश शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बासुकीनाथ मेला में ड्यूटी के दौरान राकेश शर्मा की तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां शुगर लेवल काफी कम हो जाने से उनकी मौत हो गई। राकेश शर्मा के निधन की खबर रामगढ़ प्रखंड कार्यालय को मिलने के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। काफी मिलनसार एवं स्वभाव के धनी राकेश शर्मा की मौत की खबर से दुखी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने मंगलवार को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।




