?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकर्नाटकगढ़वागुजरातगुमलाछत्तीसगढ़जमशेदपुरझारखंडदेशधनबादनई दिल्लीबिहारबोकारोरामगढ़शिक्षासबसे हाल की खबरेंसरायकेलास्थानीय समाचार

धुरकी थाना में सीमावर्ती समन्वय को लेकर हुई अहम बैठक

धुरकी थाना में सीमावर्ती समन्वय को लेकर हुई अहम बैठक

20250621 075622

फोटेज

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ धुरकी से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट

गढ़वा/धुरकी: धुरकी थाना परिसर में शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं आपसी तालमेल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सनावल थाना प्रभारी एसआई गजपति मिरे, डिंडो ओपी प्रभारी नवल किशोर दुबे एवं झारखंड के धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। बैठक में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा हुई। अवैध बालू खनन, पशु तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमावर्ती अपराधियों की गतिविधियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस का समन्वय जरूरी है। इस दौरान यह भी तय किया गया कि नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके और कार्रवाई में देरी न हो। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्ती और विशेष निगरानी तंत्र विकसित करने पर भी सहमति बनी। धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वहीं, सनावल और डिंडो के थाना प्रभारियों ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती अपराधों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!