A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल पहुंचे दर्जिनिया ताल, उन्होंने दर्जिनिया ताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

FB IMG 1783407245924

महराजगंज।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल पहुंचे दर्जिनिया ताल, उन्होंने दर्जिनिया ताल क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डीएम ने ताल के क्षेत्रफल, मगरमच्छों की संख्या और प्रतिवर्ष आने वाले पर्यटकों की जानकारी ली। उन्होंने दर्जिनिया ताल को इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा आवश्यक भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ने दर्जिनिया ताल से टेल फाल तक संपर्क मार्ग के समग्र विकास पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सड़क निर्माण, सोलर लाइट, हाईमास्ट, यात्री शेड एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही टेल फाल के सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर बल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और जैव विविधता से समृद्ध जनपद है। यहां पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि प्रमुख स्थलों पर बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं तो देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!