?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज पुलिस का अभियान जारी: 456 वाहनों का चालान, 59 लोग शांति भंग में गिरफ्तार 

FB IMG 1783407035439

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस का अभियान जारी: 456 वाहनों का चालान, 59 लोग शांति भंग में गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 456 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज किया गया। इसके अलावा शांति भंग की आशंका में 59 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सभी थाना प्रभारियों ने पैदल गश्त कर बाजारों, बैंकों, एटीएम और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस ने 34 पुलिस एक्ट के तहत 56 लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति की बैठकों में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

प्रमुख थाना कार्रवाई

श्यामदेउरवा थाना: चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के मामले में दो आरोपियों और एक बाल अपचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

घुघली थाना: एक आरोपी को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पनियरा थाना: दो अलग-अलग मामलों में कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

नौतनवा थाना: 12 ट्रेटा पैक देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

सिंदुरिया थाना: 15 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद कर एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा लंबित मामलों के निस्तारण अभियान के तहत 12 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। 6/7 जुलाई 2026 के दौरान पुलिस ने शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों में कुल 59 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की।

Back to top button
error: Content is protected !!