?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्व प्रधान राम अवतार राम की कार-बाइक टक्कर में मौके पर मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

IMG 20260707 093733

IMG 20260707 093844

IMG 20260707 093913

IMG 20260707 101039
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
गाजीपुर/जहूराबाद। जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार (6 जुलाई 2026) को हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्रामसभा कटरिया के पूर्व प्रधान एवं किसान सभा के प्रमुख नेता राम अवतार राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बाराचवर ब्लॉक के अंतर्गत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा कटरिया निवासी पूर्व प्रधान राम अवतार राम अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के परजीपाह कटया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राम अवतार राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, गाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

राम अवतार राम किसान हितों से जुड़े सक्रिय नेता और ग्रामसभा कटरिया के पूर्व प्रधान रहे हैं। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों में गहरा शोक है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!