A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय मंच पर दून स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन गोल्डन स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित विद्यार्थियों ने राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

  • Screenshot 20260708 083122 Galleryहाथरस। दून पब्लिक स्कूल, हाथरस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचारपूर्ण शिक्षण प्रणाली एवं विद्यार्थियों की असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए इंडियन टैलेंट ओलंपियाड 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि अर्जित की है। विद्यालय ने देश के टॉप 100 स्कूलों में अपना गौरवपूर्ण स्थान बनाते हुए प्रतिष्ठित गोल्डन स्कूल अवार्ड प्राप्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के साथ विद्यालय के प्रेरणास्रोत एवं दूरदर्शी प्रधानाचार्य जे. के. अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेस्ट प्रधानाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर नैतिक राठौर को विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने, प्रभावी मार्गदर्शन एवं सफल समन्वय के लिए बेस्ट कोऑर्डिनेटर अवार्ड प्रदान किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने

 

भी इंडियन टैलेंट ओलंपियाड के मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा प्रथम के प्रतिभाशाली छात्र भाव्यांश ने स्टेट लेवल पर चौथी रैंक प्राप्त कर 1000 रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप एवं सम्मान पत्र अर्जित किया साथ ही कक्षा चौथी के छात्र यश सिंह ने स्टेट लेवल पर सातवीं रैंक हासिल कर 700 रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कक्षा द्वितीय के छात्र मुदित ने स्टेट लेवल पर 21वीं रैंक, कक्षा तृतीय के छात्र यशस्व ने 23वीं रैंक तथा कक्षा नौवीं की

Screenshot 20260708 083122 Gallery

छात्रा रिद्वि ने 25वीं रैंक प्राप्त कर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

 

विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय तब जुड़ा, जब साइंस ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड ओलंपियाड में दून पब्लिक स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए। यह उपलब्धि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!