
सहयोग के लिए पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठक
कोतवाली में स्थानीय के साथ ही बेसवां , हस्तपुर व ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों , भट्ठा कारोबारी , गैस एजेंसी , शराब ठेकेदार , पेट्रोल पंप स्वामी व सभ्रांत लोगों के साथ बैठक हुई । इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों पर नाइट विजन कैमरे अवश्य लगवालें । कैमरे का एंगल सड़क की ओर करवा लें । बैंक में रकम जमा करने व निकालने के दौरान पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए मदद मांगी जा सकती है । कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें , हम तत्परता से कार्रवाई करेंगे । प्रतिष्ठानों पर थाने के साथ क्षेत्र के चौकी प्रभारी का नंबर भी लिखवा दें । जिससे लोगों को पुलिस की मदद लेनी हो वे सूचना दे सकें । आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण व क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है । बैठक में चंद्रपाल वर्मा , डा . नवीन कुमार शर्मा , सतीश वर्मा , सभासद अवधेश पाठक , गौरव कुमार , प्रमोद कुमार , रमेश चंद्र वर्मा , हरी बाबू आदि थे ।









