A2Z सभी खबर सभी जिले की

40 साल से नहीं मिला जमीन का मुआवजा

सिद्धार्थनगर के बेवां सीएचसी पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर न्याय की मांग की

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील में स्थित बेवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन का मुद्दा गरमा गया है। किसान पिछले कई दिनों से भुगतान संबंधी विसंगतियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने बताया कि 40 वर्षों से किसानों को उनकी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

लतीफ ने कहा कि प्रशासन को पूरे अस्पताल की जमीन की पैमाइश कराकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। अस्पताल के अंदर बने आवास से प्राप्त किराया भी किसानों को दिया जाए। भूमि अधिग्रहण के समय किसानों के परिवारों से एक-एक व्यक्ति को रोजगार देने का वादा किया गया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया।

किसानों में रोष का एक कारण यह भी है कि जमीन अधिग्रहण के समय संयुक्त चिकित्सालय बनाने का वादा किया गया था। लेकिन बाद में इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदल दिया गया। हाल ही में बची हुई जमीन पर जिला ड्रग्स हाउस का निर्माण कर दिया गया। आप नेता ने मांग की है कि अधिग्रहित भूमि पर कोई भी नया निर्माण करने से पहले किसानों को उनका उचित मुआवजा दिया जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!