
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में माता भगवती देवी शर्माजी के जन्म शताब्दि एवं अखंड दीप शताब्दि महोत्सव वर्ष 2026 के पूर्व की तैयारियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा 11 मई एवं 12 मई 2025 को एकसाथ और एक ही समय पर देश विदेश में चौबीस लाख घरों में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक गायत्री यज्ञ किया जायेग । इस अवसर पर नागपुर जिले में भी हजारों घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न किया जायेगा। गायत्री यज्ञ अभियान का उद्देश्य राष्ट्र को शक्तिशाली एवं समर्थ बनाना है जाति धर्म आधारित दीवारों को हटाकर यज्ञ को प्रत्येक घर प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। गायत्री यज्ञ के महत्व दर्शन से सबको अवगत कराना है। समाज में फैल रही कुरितियों दुर्व्यवयसनों का निर्मूलन कर पर्यावरण के प्रति सबको जागृत करना है। गायत्री यज्ञ का यह अभियान न केवल लोगों में आध्यात्मिक जागरण लाना है बल्कि अपने राष्ट्र को सशक्त राष्ट्र बनाना शहीदों को श्रदधांजलि भी अर्पित करना एवं उनके पराजनों का मनोबल बढ़ाना तथा आतंकवाद के समूल विनाश का संकल्प भी लेना है। विदर्भ क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता बंधु तनमन से प्रयासरत हैं। इस विषय में और अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु गायत्री शक्तिपीठ एवं पज्ञापीठों से संपर्क कर और अधिक जानकारी मार्गदर्शन ले सकते है।

