
डकैती के इरादे से घुसे अज्ञात बदमाशों ने दंपति पर किया प्राण घातक हमला, पत्नी की हुई मौत व पति हुआ गंभीर किया गया रेफर
हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली
क्षेत्र के चिल्ली गांव में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम देते हुए एक मकान में घुसकर दंपति पर प्राण घातक हमला कर दिया। बदमाशों के हमले से 26 वर्षीय महिला गीता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा उसका पति अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल इलाज हेतु राठ कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने अनिल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के अलावा पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा इसके अलावा फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। बताया जाता है कि डकैती के इरादे से घुसे हत्यारों ने ट्रैक्टर की टपलिंग से प्रहार कर दिया घटना को अंजाम दिया है। वहीं दंपत्ति की 3 वर्षीय पुत्री शानवी भी मौका ए वारदात पर मौजूद थी। तथा गंभीर रूप से घायल हुए युवक अनिल का पिता राजेश किसी शादी में गांव से बाहर गया हुआ था। दोनों पति-पत्नी घर पर पुत्री सहित सो रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार की रात करीब 2 बजे शादी से लौटते समय ग्रामीण प्रमोद ने अनिल के मकान से कराहने की आवाज सुनी तो उसके जालीदार दरवाजे से देखा। जिसके बाद खून फैला देखकर उसने अन्य गांववासियों को सूचना दी। गांव वालों ने 112 नंबर को कॉल करके बुला लिया। पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने बताया कि राठ घटना हुई है। जिसमें गीता नाम की महिला की मौत हो गई है तथा उसके पति अनिल गंभीर रूप से घायल हैं । बताया कि घटना की गहनता से जांच पड़ताल कराई जा रही है तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।