A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने गौनरिया बाबू में किया शुभारंभ ।

महराजगंज

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महाराजगंज 2 जून। विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने गौनरिया बाबू में शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हुआ है। यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जाएंगे। 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। इससे किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी । 11 साल में पूरे देश में खेती में नवाचार हुआ है। एमएसपी तय हुई है। किसानों को अच्छे बीज मिल रहे हैं। लैब टू लैंड अभियान शुरू हुआ है। विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम देश की तस्वीर बदलेगा। विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों को अपने एजेंडे से बाहर कर दिया था। बीज, खाद और पानी के लिए किसान परेशान हो रहे थे, लाइन लगाते थे लाठियां खाते थे। हमारी सरकार आने के बाद अब बदलाव हो रहा है। आज प्रधानमंत्री के एजेंडे में किसान हैं इसलिए मृदा हेल्थ कार्ड बन रहा है। किसान समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। गेहूं का दाम 2015 तक एक हजार मिलता था अब 2400 से 2800 तक मिल रहा है। ये किसान के जीवन में बदलाव का उदाहरण है।आजादी के बाद यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों और किसानों को सीधे जोड़ने के लिए इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है।उप कृषि निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य दुनिया की खाद्य टोकरी बनना है l जिसमें न केवल अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करना बल्कि दूसरे देशों को निर्यात करना भी शामिल है। किसान बंधु हमारे कृषि वैज्ञानिकों से जुड़े और उन्नति खेती अपनाए। कृषि विज्ञान केंद्र वसूली के वैज्ञानिक डॉ शिव पूजन यादव ने कृषि से संबंधित जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा के जिला क्वार्डिनेटर अनूप कुमार ने फसल बीमा के लाभ पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रेम नारायण पासवान, सहायक निरीक्षक संजय कुमार पटेल, प्राविधिक सहायक श्रवण सिंह, ए टी एम मारकंडेश्वर पांडेय, वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार चौधरी , प्रधान रामेंद्र पटेल, प्रधान ओम प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र लोहिया सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!