A2Z सभी खबर सभी जिले की

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सीएम से की अफसरो की शिकायत 

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सीएम से की अफसरो की शिकायत

लखनऊ

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

मंत्री ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अफसरशाही पर लगाए गंभीर आरोप

अधिकारियों पर कोई निर्देश न मानने और अपने लोगों को अनुचित लाभ देने का आरोप

पत्र में लिखा नीतियों को ताक पर रखकर अपने स्तर से फैसले ले रहे हैं और पत्रावलियों को ही गायब कर रहे हैं

नंदी ने अपने पत्र में कुछ मामलों में बरती गईं अनियमितताओं का जिक्र भी किया

जिसकी उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

नंदी के लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश के साथ मामले की पूरी रिपोर्ट तलब की गई है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्री के आरोपों के ठोस जवाब शीर्ष स्तर के अधिकारी तैयार कर रहे हैं।

सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि काम में अड़ंगा डालने के लिए अफसरशाही अपने स्तर पर फाइलें मंगाकर डंप कर रही है।

साथ ही कई पत्रावलियों में ऐसे प्रस्ताव हैं, जो नियम विरुद्ध होने के बावजूद अपने स्तर से अधिकारी पारित कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!