A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

दपूम• रेलवे नागपुर मंडल में त्रैमासिक पेंशन अदालत 15 सितंबर को


+++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज ++++++++++
नागपुर मंगलवार 09सितंबर 2025-: रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार दपूम रेलवे के नागपुर मंडल में त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 15 सितंबर 2025 को सुबह 11बजे से नागपुर रेल मंडल कार्यालय सभाकक्ष में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन एवं पेंशन बकाया निपटारे के संबंधी मामलों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली इस पेंशन अदालत में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अपनी पेंशन संबंधी परेशानियों को सीधे अधिकारियों के पास रखने का अवसर प्रदान करती है। पेंशन अदालत में पेंशन भुगतान, पेंशन बकाया, आदि विषयों पर शिकायतों समाधान किया जाता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!