A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्य प्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ विदिशाजिला इकाई ने मुख्यमंत्रीके नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

विदिशा पहुंचकर पत्रकारों ने अपनी माँग रखी

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ विदिशा जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विदिशा/बुधवार को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष सलभ भदोरिया के आदेश पर विदिशा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर निकिता तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने अवगत करते हुए कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा कराने का विज्ञापन जारी किया है ।उसमें इस बार फिर अधिमान्यता और गैर अधिमान्य पत्रकारों के सभी आयु वर्ग के दो लाखऔर पांच लाख रुपए की बीमा की प्रीमियम राशि काफी बढ़ा दी है। तथा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार श्रमजीवी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा योजना वर्ष 2025 /26 के लिए बढ़ाई गई प्रीमियम राशि को और उस पर लगे जीएसटी को सहानभूतीपूर्वक शून्य करें। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में पांच लाख तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की घोषणा करें। साथ ही पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि शून्य करने की मांग का तीन दिवस में निराकरण किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश सरकार की बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए बाध्य होगा। आपसे यह भी निवेदन है कि आवेदन की तिथि 22 सितंबर से 30 सितंबर तक बढ़ाने का कष्ट करें। ज्ञापन के दौरान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष एम जेड खान, जिला उपाध्यक्ष रुपेश आर्य ,विदिशा ब्लॉक अध्यक्ष आर के बासु, पठारी ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम साहू, त्योंदा ब्लॉक अध्यक्ष माधव प्रसाद दुबे, शमशाबाद ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरीयह भार्गव ,जिला कार्यकारिणी सदस्य किशोर सिंह ठाकुर, संदेश अग्रवाल , शैलेंद्र यादव, कोमल प्रसाद सेन सहित सभी ब्लॉकों की तहसील अध्यक्ष एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!