
विंढमगंज, सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के शिव मंदिर शनिचर बाजार परिसर में नवरात्रि के प्रथम दिन धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से सिरियल रामायण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दुद्धी की लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करने के पश्चात फीता काटकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री उदय शर्मा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वहीं, सेवा निवृत्त जिला जज एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजन चौधरी का स्वागत समिति प्रबंधक नंदलाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी का कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर समिति के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया।
समिति के व्यवस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया, वहीं सचिव श्री शिवनाथ यादव ने डॉ. प्रदीप कनौजिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि रामायण से हमें जीवन के हर क्षेत्र के लिए शिक्षा मिलती है, जिसे व्यवहार में लाना आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी ने माता रानी एवं भोलेनाथ की स्तुति के साथ उद्बोधन प्रारंभ किया तथा नवरात्रि के प्रथम दिन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भव्य दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष उदय शर्मा के भाई विकास शर्मा की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी को मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा मनोज भारती ने किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षण रमेश यादव, सूबेदार प्रसाद, तथा सम्मानित गण विंध्याचल प्रसाद, पंकज गोस्वामी, उपेंद्र श्रीवास्तव, जगरनाथ प्रसाद कनौजिया सहित समिति के व्यवस्थापक अमर विश्वकर्मा, अजीत गुप्ता, विशाल कनौजिया आदि उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस तरह यह धार्मिक आयोजन आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।