A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत स्काउट और गाइड का 75वॉ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया l

प्रेस विज्ञप्ति टिकरी
आज दिनांक 7 नवंबर 2025

भारत स्काउट और गाइड का 75 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

टिकरी-भारत स्काउट और गाइड का 75वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से टिकारी राज इंटर कॉलेज टिकरी में मनाया गया कार्यक्रम का शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना एवं संस्थापक बेडेन पावेल के चित्र पर माला अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि बेडेन पावेल के द्वारा भारत में स्काउटिंग की शुरुआत 1909 ईस्वी में किया गया था। लेकिन उस समय से स्काउट गाइड को कई नाम से जाना जाता था जैसे हिंदुस्तान स्काउट गाइड बाय स्काउट गाइड एसोसिएशन बालचर सेवा समिति एक ही संगठन को कई नाम से जाना जाता था। लेकिन भारत आजादी के बाद 7 नवंबर 1950 ई को सभी संगठनों को मिलकर एक एकीकृत राष्ट्रीय संस्था बनाई गई भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने स्काउट गाइड सभी संगठनों को विलय कारण कर 7 नवंबर 1950 ई को पूरे भारत में भारत स्काउट और गाइड संस्था नाम पड़ा उस दिन से आज तक मात्र बीएसजी पूरे भारत में कार्य कर रही है। भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस के मौके पर स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए रंगोली पेंटिंग स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता किया गया एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए भारत स्काउट और गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया यह रैली टिकारी राज इंटर कॉलेज टेकरी से टिकारी थाना होते हुए बुढ़वा महादेव एवं नगर पालिका स्कूल होते हुए सभा में विलय हो गई । स्काउट गाइड ने 11 नवंबर 2025 को मतदान करने हेतु टिकरी के जनता को घर-घर जाकर जागरूक किया गया। एवं मतदान के दिन स्काउट गाइड को बूथ पर भी वृद्धि जन एवं दिव्यांगों को सहयोग करने हेतु लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बालिका उच्च विद्यालय टिकरी प्रकाश विद्या मंदिर टिकरी नगर पालिका मध्य विद्यालय टिकरी एवं राज इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड ने भाग लिया। जिला मुख्य आयुक्त पुरंदर सावर्णय कार्यक्रम को सराहना करते हुए स्काउट गाइड को उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामना दिए
वयस्क आयुक्त डॉक्टर मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अख्तर हुसैन राजीव नयन प्रसाद पिंटू कुमार मोहम्मद वासित अली स्काउट विशेष कुमार सूरज कुमार प्रिंस कुमार गोलू कुमार प्रतिज्ञा कुमारी रागिनी कुमारी मनीषा कुमारी प्रियांशु कुमारी प्रिंसी गुप्ता रिया खुशी सोनम आदि उपस्थित थे।

गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी बिहार

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

Back to top button
error: Content is protected !!