

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आम आदमी पार्टी जिला इकाई सागर द्वारा इंजी. डी.के. सिंह के नेतृत्व में लगातार 20वें सप्ताह भी सागर नगर निगम क्षेत्र के शिवाजी वार्ड क्रमांक–5 में एकबारी फिर से जन समस्याओं को लेकर हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। 20 वे सप्ताह भी आम आदमी पार्टी सागर कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने पूर्ण उत्साह से आज एक नए तरीके से जनसंपर्क जारी रखा। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की, पंपलेट एवं स्टीकर वितरित किए, तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर शहर की समस्याओं को जनता के सामने रखकर उनको दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सागर वार्ड वासियों ने स्थानीय समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क, सफाई और बिजली आदि से आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह और पार्टी नेताओं को अवगत कराया।आप नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने और समाधान हेतु धरना, ज्ञापन या आंदोलन के माध्यम से आवाज़ उठाई जाएगी। हर घर जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से इंजी. डी.के. सिंह पुष्पेन्द्र राजपूत, ज्योतिष सोनी, एस.के. खत्री, आशुतोष कुर्मी,माधव अहिरवार, अमन सोनी,सुरेंद्र अहिरवार,प्रदीप जैन एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।






