
मंडला जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है कल 12 दिसंबर दिन शुक्रवार को मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलवाथर में एक कलयुगी मामा ने अपनी ही भांजी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवती गंभीर रूप घायल हो गई जानकारी के अनुसार आरोपी मामा घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिबलाटोला की निवासी बताया जा रहा है जो अक्सर ग्राम मलवाथर आना जाना करता था और अपनी भांजी को गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था सूत्रों के अनुसार कल 12 दिसंबर को आरोपी मामा छिबलाटोला से मलवाथर आया था उस समय युवती अपनी घर में अकेली थी आरोपी ने युवती को अकेला देख कर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी मामा ने अपनी भांजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हैरानी की बात यह है कि आरोपी मामा ने हमला करने के बाद जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपी ने युवती को हॉस्पिटल ले जाने लगा किसी में इस घटना की जानकारी पुलिस दी और पुलिस देरी न करते हुए पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया 









