A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ हुई बैठक व वार्ता संघ के लिए अति महत्वपूर्ण रही-प्रदीप जागलान ।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ हुई बैठक व वार्ता संघ के लिए अति महत्वपूर्ण रही-प्रदीप जागलान ।
प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा व कई बिंदुओं पर बनी आपसी सहमति
नरवाना, 2 जनवरी  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला जींद की महत्वपूर्ण बैठक में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई बिंदुओं पर आपसी सहमति बनी, यह बैठक व वार्ता संघ के लिए अति महत्वपूर्ण रही । विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदीप जागलान ने आज यहां बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ हुई इस बँठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जितेंद्र बैनीवाल व प्रदीप जागलान ने की। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदीप जागलान ने आज यहां बताया कि बैठक में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई बिंदुओं पर आपसी सहमति बनी। जिला महासचिव अश्वनी नैन ने बैठक में जिला जींद के प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने एवं मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति करने बारे मामलों पर चर्चा की। जिला उप-प्रधान कृष्ण सैनी और जुलाना ब्लॉक प्रधान राजेश चहल ने एसीपी एवं मेडिकल बिल से जुड़े सभी लंबित मामलों को निपटाए जाने की बात रखी। सफीदों प्रधान वेद प्रकाश और नरवाना ब्लॉक प्रधान विरेन्द्र बैनीवाल द्वारा गैर-शैक्षणिक कार्यों में प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर विरोध दर्ज करवाया गया। इस विषय पर चर्चा उपरांत यह सहमति बनी कि भविष्य में सभी गैर शैक्षणिक कार्यों में सभी अध्यापकों की अनुपात के अनुसार ड्यूटी लगाई जाएगी। संघ के पदाधिकारी अनिल व प्रमेश द्वारा ड्राप आउट सर्वे में जे.बी.टी अध्यापकों की ड्यूटी केवल 6 से 11 आयु वर्ग के बच्चों में लगाई जाए और यह सभी ड्यूटी अनुपात में लगाई जाए और यह सर्वे शीतकालीन अवकाश में न करवाकर मार्च के अन्त में करवाया जाए। रणवीर घनघस व महावीर घोडेला ने कहा कि मिड-डे-मिल का राशन विभाग द्वारा समय पर पहुंचाया जाए और स्कूल की डिमांड अनुसार राशन की मात्रा दी जाए। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। बैठक में जिला प्रधान जितेंद्र बेनीवाल सहित रूपेंद्र गोयत, अश्विनी, प्रदीप जागलान, कृष्ण सैनी, वीरेंद्र बेनीवाल, रणवीर सिंह एवं महावीर सिंह उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!