
हैदरगढ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा अधिवक्ता से किए गए दुर्व्यहार के विरोध चुनार तहसील के अधिवक्ताओंवाहन को टोल से मुक्त करने की मांग

दुर्व्यवहार के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो अधिवक्ताओं के वाहन को टोल से मुक्त करने की मांग की चुनार। हैदरगढ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा अधिवक्ता से किए गए दुर्व्यहार के विरोध में सोमवार को चुनार तहसील के अधिवक्ताओं ने परिसर में चक्रमण कर जमकर नारेबाजी की। बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा गया। मांग पत्र में टोल प्लाजा प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ ही अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की गई। बार अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता का कार्य व्यवसाय न होकर समाज सेवा होता है, जो अधिवक्ता आचरण नियमावली में उल्लिखित है।
चुनार एसडीएम को मांग पत्र सौंपते बार के अध्यक्ष कहा कि अधिवक्ताओं को नियमित रूप से घर से कोर्ट व मुकदमे आदि के मामले में स्थलीय निरीक्षण के लिए आना-जाना पड़ता है। इस दौरान पड़ने वाले टोल प्लाजा का शुल्क अधिवक्ताओं द्वारा भुगतान किया जाना संभव नहीं है। मांग पत्र के माध्यम से शासन व परिवहन मंत्रालय से अधिवक्ताओं के वाहन को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की जाती है। एसडीएम ने मांग पत्र लेकर उचित माध्यम से शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामविलास सिंह, अविनाश गुप्ता, जंगबहादुर सिंह, रामलखन यादव, रामजी मिश्रा, मुन्नू गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, शीतला प्रसाद यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।










