A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

रीठी के टहकारी गांव के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा 

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी थाना अंतर्गत टहकारी गांव में झिरिया के समीप मंगलवार शाम को दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ और इसकी वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि पन्ना जिले के रैपुरा थाना अंतर्गत अधड़ार निवासी जयसिंह और कटनी के झिंझरी निवासी भानुप्रताप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि जय सिंह अपने साथी के साथ रिश्तेदारों से मिलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय गजेंद्र सिंह, 58 वर्षीय बकुतु आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रीठी थाना पुलिस ने डायल 112 वाहन की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया है। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!