
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दिव्यांगों की सुविधा के लिए उनके प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्कूल कॉलेज सहित जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज सामुदायिक स्वास्थ्य केदो में कैंपों का आयोजन किया जावे जिससे उनके दिव्यांगों की प्रमाण पत्र आसानी से बनाया जा सके । उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने मासिक समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी धन सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जिससे कि दिव्यांगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध हो इसके लिए भी पूर्व से तैयारी सुनिश्चित राखी जावे और संसाधन उपकरण हमेशा सामाजिक न्याय विभाग में उपलब्ध देना है। उन्होंने कहा कि एलएमको के माध्यम से दिव्यांगों का प्रशिक्षण समय-समय पर किया जाए एवं उनका उपकरण भी उपलब्ध कराई जावे उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त प्रकार की पेंशनों का भुगतान भी समय सीमा में किया जाए एवं पेंशनरों को आने वाली समस्याओं का निराकरण भी समय सीमा में किया जाए उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि बुजुर्ग पेंशनर ऑन की ईकेवाईसी आधार अपडेट बैंक डीपीटी सहित अन्य समस्याएं आती हैं उनको भी निराकरण किया जावे।
संभाग कमिश्नर सुचारी ने कहा कि पात्र दिव्यांगों के लिए मोटेट ट्राई साइकिल उपलब्ध कारण एवं जो मोटेट ट्राई साइकिल के लिए पत्र नहीं है उनके लिए साधारण ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जावे उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कान की मशीन बैसाखी का स्टॉक हमेशा रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनको उपलब्ध कराए। उन्होंने निर्देश दिए की सामाजिक न्याय विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि शासन की मनसा अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सके।








