
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08फरवरी 2026

नागपुर ===-> टी20 क्रिकेट विश्व कप के पांचवें मैच में आज रविवार 8 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच मैच खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज की। इंग्लैंड की टीम ने 07 विकेट गवांते हुए कुल 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55रन, हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। नेपाल की ओर से दीपेन्द्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो दो विकेट झटके। जोफरा आरचर को पहला विकेट मिला। टी20 क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड की पहली जीत दर्ज हुई। इंग्लैंड ने नेपाल को 4रनों से हराया। टी20 विश्व कप पहले मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4रनों से हरा दिया है। मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 10रनों जरूरत थी, किन्तु सैम करन ने केवल 5रन ही दिए। लोकेश बम ने 20गेदों में नाबाद39रनों की पारी खेलकर इस मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया था। मैच के19वें ओवर की अंतिम गेंद पर ल्यूक वुड ने गुलशन झा को आउट कर दिया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम ने 20ओवर में 6विकेट खोकर कुल 180रन ही बना सकी। लोकेश बम 39 रनो की नाबाद पारी खेली परंतु मैच जीत नही सके। दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने44रन बनाए। कुशल भुरतेल ने29 रन बनाए। इसके पहले इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर मे 7विकेट गंवाकर 184रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55रन, हैरी ब्रूक ने 53रन , बनाए। नेपाल से दीपेन्द्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने दो दो विकेट लिए। आज के मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी-: इंग्लैंड की ओर से-: फिल साल्ट, जोस बटलर-विकेटकीपर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक-टीम के कप्तान, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफरा आरचर, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, शामिल रहे। नेपाल की ओर से खिलाड़ी-: कुशल भुतरेल, आसिफ शेख-विकेटकीपर, रोहित पौडेल-टीम के कप्तान,दीपेन्द्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, और शेर मुल्ला शामिल रहे। जानकारी अनुसार के अनुसार टी20 विश्व कप छठवां मैच आज श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जायेगा। आयरलैंड ने मैच मे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच का मुकाबला कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आज शाम सात बजे प्रारंभ होगा। ।






