A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिली जामसांवली धाम की समिति, हनुमान जन्मोत्सव में आने का दिया आमंत्रण

 

समत्व भवन, भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जामसांवली धाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आगामी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री जी को जामसांवली धाम में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। 🚩🙏

 

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, ट्रस्टी एवं जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, तथा ट्रस्टी श्री अजय धवले उपस्थित रहे।

 

भेंट के दौरान जामसांवली धाम में विकसित हो रहे हनुमान लोक के निर्माण कार्य, क्षेत्र की गहरी आस्था, श्रद्धा तथा धार्मिक महत्व के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने इस पावन आयोजन के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आयोजन की सराहना की।

 

जामसांवली धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला हनुमान जन्मोत्सव हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माना जाता है, जहाँ दूर-दूर से भक्त पहुंचकर श्री हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

🚩 जय श्री राम

🚩 जय जामसांवली हनुमान

 

#जामसांवली_धाम #HanumanJanmotsav #HanumanLok #JamsawliDham #ShriHanuman

Back to top button
error: Content is protected !!