A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्यालय बलौदाबाजार प्रेस क्लब जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)

नियम एवं शर्तें लागू। आदेशानुसार अध्यक्ष नरेश घनसानी बलौदाबाजार प्रेस क्लब


दिनांक – 12/03/2026
सूचना

बलौदाबाजार क्षेत्र के सभी सम्माननीय एवं सक्रिय पत्रकार बंधुओं को सादर सूचित किया जाता है कि जो पत्रकार साथी पंजीकृत बलौदाबाजार प्रेस क्लब के सदस्य के रूप में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे कृपया अपने-अपने संस्थान के वैध एवं जीवित प्रेस आईडी कार्ड अथवा अधिकृत लेटर की प्रति विधिवत रूप से अध्यक्ष, बलौदाबाजार प्रेस क्लब के समक्ष दिनांक 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराने का कष्ट करें।
यह पहल पत्रकारिता की गरिमा, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्रीय पत्रकारों के मध्य एकता, पारदर्शिता एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है।
निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार प्रेस क्लब के नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जाएगा।
अतः सभी इच्छुक पत्रकार बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर इस गरिमामयी पत्रकार संगठन का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त करें।
नियम एवं शर्तें लागू।
आदेशानुसार
अध्यक्ष नरेश घनसानी
बलौदाबाजार प्रेस क्लब

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!