A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

ओपन परीक्षा: कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न


सूरजपुर
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल-2026 की ओपन परीक्षा आज कक्षा-12 वीं विषय गणित एवं कक्षा 10 वीं विषय अंग्रेजी की परीक्षा शांतिरूप से हो गई है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 09 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गयी है।
आज कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-47 में से कुल 44 परिक्षार्थी उपस्थित थे, एवं 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एवं कक्षा 10 की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-765 में से कुल 705 परिक्षार्थी उपस्थित थे, एवं 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले में विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परिक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संचालित होना पाया गया एवं किसी भी परीक्षा केन्द्र में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं पाया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!