A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बच्चों की मधुर आवाज़ से गूंजे स्कूल, शुरू हुआ कक्षाओं का संचालन

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

शासन के निर्देशानुसार व स्कूल चले हम अभियान के तहत एक जून बुधवार को रीठी विकास खंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2026-27 का आगाज हुआ। बुधवार से एक बार फिर स्कूल की घंटी बजी और विद्यार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली। स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को तिलक वंदन कर प्रवेश दिया गया साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तक भी वितरित की गई। बुधवार को सुबह दस बजे सरकारी स्कूलों के प्रांगण बच्चों की मधुर आवाज़ से चहक उठे। इससे पहले ऐसा नजारा कभी सरकारी स्कूलों में नहीं दिखाई दिया। देखा गया कि स्कूलों में कदम रखने को बच्चे आतुर थे तो दूसरी तरफ स्कूल के शिक्षक भी हाथ में तिलक-रोरी व फूलों की थाली लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कटनी जिले के रीठी विकास खंड के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार को प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। विकास खंड मुख्यालय के शासकीय कन्या हाई में प्रवेशोत्सव सर्वप्रथम नवप्रवेशी छात्राओं को तिल लगाकर फूल मालाओं से स्वागत कर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रभु नारायण दुबे, शिक्षक अशोक विश्वकर्मा, नंदश्री जैन, रश्मि राय, प्रमोद शिवने, नारायण तिवारी उपस्थित थे। इसी कड़ी में विकास खंड के वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां नवप्रवेशी बच्चों को तिल लगाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य भारत सिंह ठाकुर, सुजान सिंह, संतोष पटेल, जितेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य जन उपस्थित थे।

बच्चों को बांटी पाठ्य पुस्तकें

रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में भी शासन के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां प्राचार्य एसपी दहायत की उपस्थिति में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया तथा बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने का वादा शिक्षकों से किया।

Back to top button
error: Content is protected !!