A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

धमतरी भारतीय जनता पार्टी बेलरगांव मंडल ने मनाया 47 वाँ स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी बेलरगांव मंडल ने मनाया 47 वाँ स्थापना दिवस

धमतरी भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलरगांव के ग्राम बिरगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रारंभ से पहले भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा ने स्वागत भाषण के साथ भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष के दिनों के साथ ही अब तक की उनकी उपलब्धि के बारे में जानकारी दी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रताओं को मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी कि स्थापना हुई तो उसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बन।उस समय पार्टी के पास संसाधन की कमी थी फिर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को लेकर संसद में 2 सीट से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कि मेहनत और जनता के विश्वास से पूरे विश्व कि सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में बन चुकी है।
कार्यक्रम को स्थापना दिवस के संयोजक विनय देवांगन ने भी संबोधित कर अपना विचार साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दीपक साहू ने किया आभार एवं समापन की घोषणा मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, गोड़वाना तहसील अध्यक्ष टीकेशवर ध्रुव, महामंत्री मोनू साहू, युवा मौर्चो जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मौर्चा अध्यक्ष महेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम,लिलबंर साहू, मनोहर सोनवानी,भुवनदास मानिकपुरी, प्रकाश साहू,खेमन साहू, चुम्मन साहू, राधेश्याम नाग,विमल मंडावी, मनीष भास्कर,शिव साहू, जयचंद मस्ताना,कैशांत गुप्ता सहित भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यक्रर्ता उपस्थित थे।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!