A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विधुत समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक लारिया ने उर्जा मंत्री से की भेंट, 132/33 केवही उच्च दाब उपकेन्द्र की स्थापना का किया आग्रह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने और बिजली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भोपाल में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक लारिया ने क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए एक नए 132/33 केव्ही उच्च दाब उपकेंद्र की स्थापना का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा। विधायक लारिया ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में नरयावली क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मकरोनिया स्थित 132/33 केव्ही उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केव्ही लाइन पर निर्भर है, लेकिन मकरोनिया नगर पालिका, सैन्य क्षेत्र और औद्योगिक विस्तार के कारण वर्तमान ढांचे पर दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। अत्यधिक ओवरलोडिंग से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनता, व्यापारी और किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के कारण कृषि उपभोक्ताओं के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति क्षेत्र के विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगी। उल्लेखनीय है कि विधायक लारिया इस विषय को लेकर लंबे समय से सक्रिय हैं और पूर्व में 5 दिसम्बर 2025 को विधानसभा के पटल पर भी इस प्रश्न को प्रमुखता से उठा चुके हैं। विधायक लारिया की तार्किक मांगों और क्षेत्र की व्यवहारिक कठिनाइयों को ऊर्जा मंत्री ने अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने विधायक लारिया को आश्वस्त किया कि विभाग जल्द ही इस संबंध में आवश्यक तकनीकी मूल्यांकन कराकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 132/33 केव्ही उपकेंद्र की स्थापना हेतु सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!