A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सीरवी समाज गौरव बैंगलोर

सीरवी समाज गौरव बैंगलोर

*सीरवी समाज गौरव / बैंगलोर*

सीरवी समाज की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा सोनम ने कर्नाटक बोर्ड की कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) में 98.8% उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ समाज का नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
संक्षिप्त परिचय:
पिता: श्री सुरेश जी
माता: श्री मंजु देवी
गोत्र: हांबड़
मूल निवास: गांव जुटा, रायपुर (मरुधर)
वर्तमान निवास: नयनदहल्ली, बैंगलोर
सोनम ने अपनी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के बल पर यह शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास सच्चे हों, तो सफलता अवश्य मिलती है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे सीरवी समाज के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सीरवी समाज संपूर्ण भारत की ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां। माताजी से प्रार्थना है कि आप जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए उच्च शिखरों को प्राप्त करें और इसी प्रकार समाज का नाम रोशन करते रहें।
*आप सभी से अनुरोध है कि अपने बच्चों के सपनों को साकार करने हेतु उन्हें हर संभव सहयोग एवं प्रोत्साहन देते रहें, ताकि वे भी भविष्य में ऐसी ही सफलताएं प्राप्त कर सकें।*

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!