A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़: प्रतापपुर के ग्राम खड़गवाकला में युनिसेफ और एग्रीकॉन फाउंडेशन ने निकाली जागरूकता रैली

सूरजपुर/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खड़गवाकला में आज पहली बार युनिसेफ एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। ग्राम पण्डोपारा में सरपंच, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और युवोदय स्वयंसेवकों ने मिलकर इस रैली को उत्साहपूर्वक सफल बनाया।

कानून की जानकारी और हेल्पलाइन नंबर से ग्रामीण हुए जागरूक:-

रैली के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि लड़की की न्यूनतम वैधानिक विवाह आयु 18 वर्ष तथा लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है, जिसमें 2 वर्ष के कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

घर-घर गए, पोस्टर बाँटे, नारे लगाए:-

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गाँव में भ्रमण कर घर-घर जाकर बाल विवाह विरोधी पोस्टर वितरित किए और जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया। ष्हम सबने ठाना है, बाल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना है, बंद करो, बंद करो बाल विवाह बंद करो जैसे नारों से पूरा गाँव गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर युनिसेफ के जिला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक श्री धनराज जगते, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री दिनेश यादव, सरपंच अजय कुमार सिंह, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती सूरजमति बघेल, कार्यकर्ता श्रीमती कमला यादव, प्राथमिक शाला के शिक्षकगण, युवोदय स्वयंसेवक एवं बच्चों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!