*पक्षियों के लिए परिंडे अभियान काफी सराहनीय कदम। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार*। डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर कि और से पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान के तहत आज जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार जी के निवास पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में गर्मी का दौर जारी है और इन बेजुबान परिंदों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है इनकी इसी तकलीफ़ को ध्यान में रखकर ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार उन जगहों पर परिंडे बांधने का काम कर रहा है जहां पर नियमित रूप से उनमें दाना पानी भरा जा सकता है, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने एम एम बी ग्रुप के जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा कि याद में लगातार जनहित के कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहा है और इनका परिंडे बांधने का अभियान इन बेजुबानों के लिए वरदान साबित हो रहा है इस नेक अवसर पर सदर मकरानी के साथ इमरान मुल्तानी, सुरेश भट्ट मौजूद थे