A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

गेंहू खरीदी की अवस्थाओं पर खपा कांग्रेस किया धरना-प्रदर्शन

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के साथ साथ समय पर समाधान ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी

 

 

कटनी

कांग्रेस पार्टी द्वारा  किसानों की ज्वलंत समस्याओं और गेहूं उपार्जन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना-प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को तत्काल सुचारू किया जाए, समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित की जाए और अव्यवस्थाओं के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाए।

सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन: अमित शुक्ला धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि आज का अन्नदाता बेहद परेशान है। गेहूं तुलाई और केंद्रों पर कुप्रबंधन ने किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।

वही ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि यह केवल सांकेतिक प्रदर्शन है। यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रियदर्शन गौर, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, सौम्या राधेलिया, सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, रंजीत सिंह, संजय गुप्ता, चोखे भाईजान, पंकज गौतम, गोल्डन पांडे, मनोज गुप्ता, अहमद कुरैशी, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, नरेन्द्र राय, गणेश राव, आदित्य जैन, संदीप यादव, मुन्ना कुशवाहा, विनीत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पीड़ित किसान उपस्थित रहे।

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर तुलाई की व्यवस्था दुरुस्त हो।MSP पर शत-प्रतिशत खरीदी की गारंटी मिले।

किसानों के भुगतान में हो रही देरी को समाप्त किया जाए।केंद्रों पर छाया, पानी और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था हो।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं बिज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!