A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणगंज देशी विदेशी शराब विरुद्ध क्षेत्र वासियों ने अक्रॉस नारायणगंज बस स्टैंड से शराब दुकान हटाने की मांग अब यह कलेक्टर को सौंपा आवेदन

मंडला नारायणगंज बस से शराब दुकान हटाने की मांग मामला पहुंची कलेक्टर तक

मंडला जिले के नारायणगंज से एक महत्पूर्ण मामला सामने आया है जहां बस स्टैंड परिसर में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही नारायणगंज बस स्टैंड स्थित देशी विदेशी कंपोजिट शराब दुकान को हटाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को आवेदन सौंपा बताया गया कि इस संबंध में पूर्व में 16 सितंबर  2025 को भी जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर प्रशासन ने अगले वित्तीय वर्ष में दुकान हटाने का आश्वासन दिया था नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद भी अब तक दुकान को नहीं हटाया गया है जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है स्थानीय निवासियों का कहना है बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब दुकान होने से महिलाओं बच्चों विद्यार्थियों को असुरक्षा माहौल झेलना पड़ रहा है इसके अलावा दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आए दिन विवाद और अभद्रता की घटनाएं सामने आती है इतना ही नहीं शराब लेने आने वाले लोगों के वाहनों के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में यातयात भी प्रभावित होता है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है ऐसे अब यह देखना होगा कि जनसुनवाई में दिए गए आश्वासन पर प्रशासन कब कालम करता है

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!