A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

क्या बल्लारपुर नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण के साथ अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई करेगा ?

समीर वानखेडे ब्यूरो चीफ:
बल्लारपुर शहर में चारों तरफ अतिक्रमण तथा अवैध निर्माणों की बाढ़ सी आ गई थी ।
जिस तरह से सोमवार से नगरपालिका प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्ग के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है ये निश्चित ही स्वागतयोग्य कदम है ।
लेकिन मुख्य मार्ग के अतिक्रमण के साथ ही शहर के अंदरूनी रास्तों पर बड़े पैमाने पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई करने की मांग जनता द्वारा उठाई जा रही है ।
बालाजी वार्ड स्थित बालाजी हॉल के सामने पार्किंग की व्यवस्था न होने से हॉल में होने वाले कार्यक्रम के समय दुपहिया वाहन तथा कार रस्ते पर रखने पर मजबूर होते है साथी ही इसी रस्ते पर स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की जगह पर अवैध निमार्ण करने की वजह से कॉम्प्लेक्स में आनेवाले लोगों को अपनी दुपहिया वाहन तथा अन्य बड़े वाहन मुख्य रस्ते पर खड़े करने पड़ रहे है । जिससे बालाजी मंदिर तथा हॉल और गुप्ता कॉम्प्लेक्स के सामने रास्ता और भी संकरा हो जाता है जिस वजह से यहां से गुजरनेवाले वाहन धारकों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर अवैध पार्किंग की वजह से कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है । बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा हॉल को शादी एवं पार्टी के लिए किराए पर देकर वाणिज्यिक उपयोग किया जा रहा है लेकिन ऐसे हॉल के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने नियम होते हुए भी मंदिर ट्रस्ट द्वारा पार्किंग की व्यवस्था न करने की वजह मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं को तथा हॉल में आनेवाले मेहमानों को मजबूरन मुख्य मार्ग पर वाहन पार्क करना पड़ रहा है । उसी तरह बालाजी कॉम्प्लेक्स (गुप्ता कॉम्प्लेक्स ) जिसे नगरपालिका द्वारा पारित नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य न कर बेसमेंट में पार्किंग की जगह पर दुकानों का निर्माण कर पार्किंग की कोई जगह न होने की वजह से कॉम्प्लेक्स में आनेवाले लोगों को मजबूरन अपने दुपहिया तथा चारपहिया वाहन सड़क पर खड़े करना पड़ रहा है। जिससे आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है नगरपालिका प्रशासन कार्रवाई के नाम पर करीब बीस वर्षों से इस कॉम्प्लेक्स के मालिक के नाम नोटिस देकर समय निकालने का प्रयत्न कर रहा है । वाहनों को सड़कों पर पार्क करने की वजह से इस कॉम्प्लेक्स के सामने भी कई बार छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी है । जिससे आम नागरिकों द्वारा इन दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है । ऐसी अतिक्रम विरोधी करवाई कई बार हुई है जिसमें छोटे व्यावसायिकों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है लेकिन धनी तथा रसूखदार लोगों के अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। क्या नगरपालिका प्रशासन इस समस्या का समाधान कर जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाएगा ? या हमेशा की तरह बस नोटिस देकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर इस समस्या को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!