A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी: जमीन सौदे के नाम पर मुंबई में रह रहे बुजुर्ग से ₹92 लाख हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

वाराणसी: जमीन सौदे के नाम पर मुंबई में रह रहे बुजुर्ग से ₹92 लाख हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

वाराणसी: जमीन सौदे के नाम पर मुंबई में रह रहे बुजुर्ग से ₹92 लाख हड़पने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

चन्दौली वाराणसी। मिर्जामुराद में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर भारी धोखाधड़ी और जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाले एक 61 वर्षीय बुजुर्ग ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि दबंगों ने न केवल उनके साथ लाखों की धोखाधड़ी की, बल्कि पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वही इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रमाशंकर पटेल, जो मूल रूप से वाराणसी के चित्तापुर (मिर्जामुराद) के निवासी हैं और वर्तमान में मुंबई में रहते हैं, भुक्तभोगी ने बताया कि उनकी मौजा चित्तापुर स्थित आराजी नंबर-131 की 11 बिस्वा जमीन का सौदा संजय सिंह, जय प्रकाश वर्मा और कमलेश कुमार पटेल के साथ तय हुआ था। सौदे का रकम ₹12 लाख प्रति बिस्वा के हिसाब से कुल 1,32,00,000 (1 करोड़ 32 लाख रुपये) में सौदा तय हुआ था।

आरोपियों ने लिखापढ़ी (सट्टे) में कम कीमत दिखाने का दबाव बनाया और शुरुआती दौर में दिए गए ₹3 लाख का चेक बाउंस हो गया। काफी दबाव के बाद वह पैसा खाते में ट्रांसफर किया गया। अनुसार, 25 फरवरी 2026 को निबंधन कार्यालय गंगापुर में जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। इस दौरान आरोपियों ने कुल ₹40 लाख खाते में ट्रांसफर किए। ₹20-20 लाख के चार चेक (कुल ₹80 लाख) बैंक ऑफ बड़ौदा के दिए गए। बाकी बचे ₹12 लाख का चेक बाद में देने का वादा किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब 27 फरवरी 2026 को रमाशंकर पटेल ने अपने बकाया ₹12 लाख के चेक की मांग की, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उनके ₹92 लाख हड़प लिए हैं। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। यह पूरी घटना गवाह राजेंद्र कुमार पटेल के सामने हुई। पीड़ित रमाशंकर पटेल ने पुलिस कमिश्नर से थाना मिर्जामुराद में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दे कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग थी, जिस संबंध में गुरुवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जमीन के नाम पर धोखा

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!