A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

सतना जिले में सरकारी जमीन पर अनियमितताओं का आरोप कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

सतना। जिले में निजी लोगों को सरकारी जमीन बड़ी आसानी से मिल जाती है, लेकिन सरकारी काम के लिए साफ-सुथरी जमीन उपलब्ध कराना असंभव होता जा रहा है। कोठी में हाल ही में ऐसी घटना देखने को मिली। वहीं, बिरसिंहपुर में कॉलेज निर्माण के लिए दी गई जमीन पर विवाद खड़ा हो गया। ठेकेदार को काम शुरू करने से रोक दिया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ने इस मामले में सतना कलेक्टर को पत्र लिखकर पटवारियों और आरआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि रैगांव में अभी तक कॉलेज खोलने के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि यह सब महान पटवारियों और आरआई की कृपा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग नंबरों की जमीनों की एक ही चौहद्दी बता देना इनका सर्वोच्च गुण बन गया है। कलेक्टर को संबोधित पत्र में उन्होंने कब्जेधारियों और दोषी पटवारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस जिला महामंत्री एडवोकेट मुखतार अहमद सिद्दीकी ने विधानसभा क्षेत्र 64 नागौद से यह मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं को लागू करने में जमीन संबंधी बाधाएं विकास को प्रभावित कर रही हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!